फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर टीबी से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को टीबी की बीमारी से जागरूक किया। रैली को डीएसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली गांधी नगर तिराहा स्थित एनसीसी मैदान से प्रारंभ होकर छोटा व बड़ा चौराहा होते हुए टीबी अस्पताल में रैली का समापन हुआ। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को टीबी की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार तथा टीबी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कैडेट्स ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को टीबी मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन सिंह ने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौती है।
एनसीसी कैडेट्स का आह्वान किया कि वह स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार, आसपास के लोगों और समाज को भी टीबी के लक्षणों, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करें। कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है। विनोद कुमार यादव, मयंक सिंह, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें