फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आठ बालिकाओं ने मैच जीत क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
फोटो-13-मुकाबले में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। स्रोत: आयोजक। - फोटो : Self
विज्ञापन
उन्नाव। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें आठ बालिकाओं ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बालिका एकल वर्ग में द्वितीय राउंड के 10 मुकाबले हुए। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। अभ्या दीक्षित ने अन्वी प्रधान को 30-10 से हराया। येशा श्रीवास्तव ने आरोही गौतम को 30-25 से मात दी। अरायना चौधरी ने एकांशी सिंह को 30-18 से पराजित किया। अनायिका ने शिनाया श्रीवास्तव को 30-20 से हराया। मेघा सिंह ने मिताशी चौहान को 30-25 से हराया। यशिता डिमरी ने इश्प्रिया को 30-25 से हराया। ऐश्वर्या शुक्ला ने हिमांशी चौधरी को 30-19 से हराया। सान्वी ने अभिसारिका सिंह को 30-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालक एकल वर्ग में भी कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। रॉबिन सिंह, अक्षत शुक्ला, ईशांत गिल, सात्विक मेहरोत्रा और प्रात्यूष मलिक ने अपने मैच जीते। कार्तिक गौर, वेदांत विहान, शक्य, अस्मित कुमार और एस. तनुष रेड्डी भी अगले दौर में पहुंचे। समर्थ अग्रवाल ने अंश कुमार गोंड को 30-9 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जायतिपुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक सोनू और पूर्व क्षेत्र सचिव देवेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। अटल बिहारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव और उन्नाव एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भी हौसला बढ़ाया। संयुक्त आयोजन सचिवों ने बताया कि फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। मंगलवार दोपहर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें