फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 19.71 करोड़ रुपये से 150 से अधिक विकास कार्य कराएगी पालिका

विज्ञापन
फोटो-9-पीतांबर नगर का खस्ताहाल रास्ता। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका ने शहर की सड़कों और जलनिकासी की समस्या से निपटने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के सभी 32 वार्डों में 150 से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे। इन पर 19.71 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली, पार्क का विकास, मार्ग प्रकाश और निगरानी कैमरे लगाना शामिल है।
विज्ञापन

नगर पालिका स्टांप शुल्क अनुदान से 10 करोड़ रुपये की लागत से 77 विकास कार्य कराएगी। इनमें मुख्य रूप से नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग और सीमेंट कंक्रीट मार्ग शामिल हैं। पार्कों का सुंदरीकरण भी इन कार्यों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 35.01 लाख रुपये से एक गोदाम प्रस्तावित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से 103.49 लाख रुपये से दो मार्ग और नाली बनाए जाएंगे।
इसके अलावा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) और श्वान शेल्टरहोम बनाने पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेफ सिटी योजना के तहत शहर में निगरानी कैमरे और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इस सीसीटीवी नेटवर्क के विकास पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका 40.06 लाख रुपये से एक गोशाला और 73.91 लाख रुपये से जलकल परिसर में गोदाम बनाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि पालिका बोर्ड की स्वीकृति के बाद कार्ययोजना और डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगले महीने से काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें