उन्नाव। चेकिंग अभियान में श्रम विभाग के अधिकारियों को दुकानों में काम करते पांच बाल श्रमिक मिले। श्रमिकों को मुक्त कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम, इंदीवर जोशी, राजेंद्र कुमार ने शुक्लागंज क्षेत्र में संचालित दुकानों में जांच की। तीन दुकानों में पांच बाल श्रमिक काम करते मिले। इनको वहां से मुक्त कराया गया। सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी करके बच्चों से काम कराने पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य दुकानों पर जाकर संचालकों से जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।