फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, गले में ब्लेड मारकर खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 01:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव में घरेलू विवाद से आहत जाहिद (70) ने पत्नी से कहासुनी के बाद गले में ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद बुजुर्ग पति ने गले में ब्लेड मारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में वृद्ध दंपती की कहासुनी में पति ने खुद को गले में ब्लेड मारकर घायल कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद राहत है। माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी जाहिद (70) किसानी करते है।

विज्ञापन

उनके बेटे जावेद ने बताया कि पिता की मां रहीशा से कुछ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी।  सोमवार को किसी बात को लेकर पिता ने गले में ब्लेड से अपने आपको घायल कर लिया। हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें