उन्नाव। दिन भर उमस और शाम को आधे घंटे की बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार सुबह से आसमान में बादल थे। दोपहर में धूप निकली तो उमस बढ़ गई। लोग पसीना-पसीना रहे।
शाम छह बजे के करीब अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 28 जुलाई से दो अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीच में धूप भी निकलने की संभावना है जिससे उमस भी बनी रहेगी। (संवाद)