उन्नाव। नासिरखेड़ा गांव में प्लास्टिक के कारखाने में काम कर रहा श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
कानपुर नगर के रायपुरवा निवासी अभिषेक राजपूत (20) पुत्र स्व. संतोष सदर कोतवाली सदर के नासिरखेड़ा में सागर के प्लास्टिक के गोदाम में काम करता था। वह मां राजकुमारी के साथ गोदाम के सामने ही छेद्दू के घर में किराये पर रहता था। सोमवार की रात करीब 8:15 बजे काम के दौरान ही वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। कारखाना संचालक की सूचना पर पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। इकलौते बेटे की मौत से मां बेहाल है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।