फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सपा का काम बोलता था, भाजपा का कारनामा बोल रहा है

विज्ञापन
फोटो-31-अमर उजाला में प्रका​शित खबर को लेकर समाजवादी पार्टी का किया गया ट्विट। सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर ट्वीट किया। लिखा कि सपा का काम बोलता था, भाजपा का कारनामा बोल रहा है। इसके जरिए भाजपा को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में कोरारी के पास सड़क धंसने की खबर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें 12 दिन में ही घटिया निर्माण सामने आने का जिक्र किया गया था। इस खबर को समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए टिप्पणी की। लिखा कि कुछ ही दिन पहले शुरू हुआ कथित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसा, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री ने मिलकर किया था उद्घाटन। डबल इंजन की लड़ाई में कोई सड़क दुरुस्त बनकर नहीं तैयार हो सकती, पहले ग्रीन कॉरिडोर और अब ये। भाजपा भगाओ, सड़के बचाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें