फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के पानी की कराएं जांच : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने गंगा नदी के पानी की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रदूषण अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन अधिकारी और एडीएम वित्त राजस्व को अलग-अलग जांच कराने को कहा। डीएम ने ये निर्देश जिला गंगा समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने पौधरोपण अभियान की समीक्षा की। रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जीओ टैगिंग भी कराई जाएगी। ग्राम विकास, कृषि, सिंचाई विभाग नहरों के दोनों ओर पौधे लगाएंगे। पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने गंगा में नालों का पानी जाने से रोकने के लिए भी कहा।
जिलाधिकारी ने जिला कौशल समिति की बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति जांची। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित किया जाए। इससे प्रशिक्षित युवाओं को अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी प्रशिक्षण केंद्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें