फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पालिका प्रशासन ने फुटपाथ पर लगीं 50 दुकानें हटवाईं

विज्ञापन
फोटो-27-अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को निर्दे​शित करते ईओ। स्रोत: पालिका कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। शहर में नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गांधी नगर तिराहे से आईबीपी तक चले अभियान के दौरान फुटपाथ पर लगी 50 दुकानें हटवाई गईं।
ईओ राम आसरे कमल के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने गांधी नगर तिराहा से आईबीपी चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर बनीं 50 अवैध दुकानों को हटवा दिया। बुलडोजर देख कई अस्थायी दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नहीं बचा था जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही थीं। ईओ ने कहा कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मंगलवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में कचहरी रोड पर यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें