फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लांट के बाहर बिजली लाइनों के नीचे गैस टैंकरों की पार्किंग पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला उद्योग बंधु की बैठक में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर एचटी लाइन के नीचे गैस भरे टैंकरों की पार्किंग का मुद्दा उठा। उद्यमियों ने इससे गंभीर खतरे की बात कही तो डीएम ने 15 दिन में सुधार की चेतावनी और न होने पर एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। डीएम घनश्याम मीना ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या को भी दूर करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। निवेश मित्र के लंबित प्रकरणों नाराजगी जताते हुए उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारियों को इसमें सुधार के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने जय दुर्गा धर्म कांटा मगरवारा के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत व नाली निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट की कमी होने की बात रखी। बैठक में एचएमबी प्राइवेट लिमिटेड के स्टांप शुल्क छूट संबंधी प्रकरण पर एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें