फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोशल मीडिया पर अपलोड किए बच्चों के अश्लील वीडियो, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला के नाम दर्ज तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बच्चों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। एनसीआरपी की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से उन्नाव पुलिस को जानकारी मिली है कि हसनगंज कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला की आईडी से खरीदे गए मोबाइल सिम से बच्चों के अश्लील वीडियो वायरल किए हैं। तीनों मोबाइल नंबर महिला के नाम ही पंजीकृत हैं। पुलिस का मानना है कि महिला ने खुद मोबाइल नंबर खरीदे हैं या उनकी आईडी लगाकर किसी और ने सिम निकलवाए हैं इसकी भी जांच की जा रही है। दरोगा सुभाषचंद्र ने बताया कि उन्होंने तहरीर देकर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब महिला के मोबाइल, इंटरनेट मीडिया अकाउंट, डिजिटल साक्ष्य और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। उससे स्पष्ट होगा वास्तविकता क्या है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें