फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे जनता का लोकार्पण, आज से करें सफर

विज्ञापन
फोटो-18- फीता काटकर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय
विज्ञापन
उन्नाव। देश के रक्षामंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से सोमवार को 4700 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए प्रदेश के सबसे लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से उन्नाव सहित चार जिलों को सुगम और सुरक्षित सफर की सौगात मिली है। 25 मिनट के कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। इसके बाद लखनऊ के सैनिक कॉलेज मैदान में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 4850 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ के बीच नवनिर्मित 63 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (एनई-6) का सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकार्पण किया। चारों अतिथि, सेना के हेलीकॉप्टर से एक साथ कार्यक्रम स्थल झाऊ खेड़ा (किलोमीटर संख्या 51.600) पर बनाए गए हेलीपैड पर 2:35 बजे उतरे। इसके बाद करीब 200 मीटर दूर एनएचएआई की ओर से बनाए गए प्रदर्शनी स्थल पहुंचे। चारों अतिथियों ने कानपुर व उन्नाव के सांसदों व जिले के सभी विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात की। एनएचएआई की ओर से बनाए गए इस कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उससे मिलने वाली सुविधाएं और मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के साथ ही प्रदेश में चल रही अन्य परियोजनाओं को वीडियो और फोटो गैलरी के माध्यम से अवलोकन किया।

यहां पर अतिथियों के लिए स्वल्पाहार व लंच की भी व्यवस्था की गई थी लेकिन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने में देर की वजह से अतिथि बिना स्वल्पाहार किए लोकार्पण स्थल (किलोमीटर संख्या 49.300) पहुंचे। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां फीता की गांठ खोलकर लोकार्पण करने बाद सभी लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


चार जिलों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
इस एक्सप्रेसवे का 43 किलोमीटर हिस्सा उन्नाव और 18 किलोमीटर हिस्सा लखनऊ जिले में है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से उन्नाव के अलावा कानपुर, लखनऊ और रायबरेली क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। एक्सप्रेसवे, कानपुर-लखनऊ और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से भी जोड़ा गया है। दोनों ही स्थानों से लोग इस एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। लखनऊ जाने के लिए कानपुर को लोग जाजमऊ गंगा पुल या गंगा बैराज के रास्ते से आकर आजाद मार्ग चौराहा के पास बने टोल बैरियर (एंट्री प्वाइंट) से एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। वहीं उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर अचलगंज के कोरारी गांव के पास बने टोल बैरियर से एक्सप्रेसवे पहुंच सकेंगे।

यह रहे मौजूद
प्रदर्शनी स्थल पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश रावत औैर सफीपुर के विधायक बंबालाल दिवाकर व एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बुके देकर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग अध्यक्ष संतोष सिंह, एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ कृतिराज, एडीएम सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सीओ अरविंद चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-18- फीता काटकर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय

फोटो-18- फीता काटकर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय

फोटो-18- फीता काटकर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें