फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 16 ब्लॉक और शहर में सिर्फ छह बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने व्यवस्था संचालन के लिए सभी को सौंपा अतिरिक्त ब्लॉकों का प्रभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र में सिर्फ छह बीईओ की तैनाती है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्थाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। किसी ब्लॉक में कार्य प्रभावित न हो इसलिए बीएसए ने सभी को अतिरिक्त ब्लॉकों का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन

बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बीईओ की कमी के चलते सिकंदरपुर सरोसी के बीईओ देवेंद्र कुमार को मुख्यालय का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दीपेश कुमार को हसनगंज के साथ औरास और असोहा, अनीता शाह को बीघापुर के साथ सिकंदरपुर कर्ण, मनींद्र कुमार को मियागंज के साथ सफीपुर, संजय कुमार को गंजमुरादाबाद के साथ बांगरमऊ और सुरेश कुमार को पुरवा के साथ हिलौली और बिछिया का चार्ज दिया गया है। ताकि सभी ब्लॉकों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें