फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लांट से नहीं मिला डामर, बक्सर पुल की मरम्मत लटकी

विज्ञापन
फोटो-9- बक्सर पुल से गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। प्लांट से डामर न मिल पाने से बक्सर गंगा पुल की सड़क का मरम्मत कार्य एक सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। हाईटगेज लगा होने से भारी वाहनों को 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। एक्सईएन ने एक-दो दिन में काम शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने बक्सर गंगा पुल की सात जुलाई से मरम्मत शुरू कराने की बात कही थी। मरम्त के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने के लिए छह जुलाई को फतेहपुर छोर पर हाईटगेज लगवा दिया था। हाईटगेज लगने के बाद भारी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। बांदा, हमीरपुर और उरई सहित मध्यप्रदेश को जाने वाले भारी वाहनों को लगभग 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर कानपुर या रायबरेली वाया फतेहपुर होकर गुजरना पड़ रहा है जबकि पुल की मरम्मत आज तक शुरू नहीं हो सकी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भारी वाहनों के डायवर्जन के लिए 15 दिन का समय दिया था लेकिन काम न हो पाने से इसमें करीब एक माह का समय और लग सकता है। इससे भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीयखंड के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि पिछले सप्ताह बारिश हो जाने से प्लांट से डामर नहीं मिल पाया। इसी कारण पुल की मरम्मत शुरू नहीं कराई जा सकी है। इधर, कई दिन से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में एक, दो दिन में डामर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद तुरंत काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें