फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चित्रों से बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

विज्ञापन
फोटो-16- प्रतियोगिता में बनाई गई कलाकृतियां दिखाते प्रतिभागी बच्चे। स्रोत: वन कर्मी
विज्ञापन
नवाबगंज। वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कस्बे के एक विद्यालय में ‘सेव ट्री’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर प्रकृति के प्रति अपनी सोच की अभिव्यक्ति प्रदर्शित की। समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वन रेंजर हिमाद्रि कुरील ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इएसआई जितेंद्र पांडेय, अभय सिंह और गायत्री सिंह ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन पर पौधरोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें