फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखनऊ की घटना में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ में हुए अग्निकांड में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल पर मोमबत्ती जलाईं और दो मिनट का मौन भी रखा। साथ ही अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर चिंता जताई।
विज्ञापन

महासंघ के जिला अध्यक्ष भरत चित्रांशी ने अवैध इमारत को सोलह जिंदगियां छीनने का जिम्मेदार बताया। उन्होंने आवासीय भवनों के वाणिज्यिक उपयोग और मानकों का पालन न किए जाने पर सख्त कार्रवाई और रोक लगाने की मांग की। नगर पालिका परिषद उन्नाव के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने बताया कि लखनऊ में कई आवासीय भवनों को व्यावसायिक भवनों में बदल दिया गया। अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने से इस तरह के हादसे होते हैं। शैलेंद्र पांडेय, अंबिका चौरसिया, गणेश शंकर गुप्ता, शिव शंकर, शिवदीप मोहन, राम नरेश, संजय सिंह रतन शुक्ला, आशुतोष श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, योगेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें