फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात से एक दिन पहले तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने युवक व उसके परिजन पर दहेज के लिए बरात से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक पर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि छह महीने पहले घर वालों ने लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी युवक से शादी तय हुई थी। सात अप्रैल को गोद भराई की रस्म हुई थी। घर वालों ने लड़के वालों को दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी और चेन भी दी थी। आरोप है कि गोद भराई के बाद युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर शारीरिक संबंध भी बनाए। अब कार और रुपयों की मांग करने लगे। परिवार ने असमर्थता जताई तो युवक और उसके घर वाले शादी तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 21 जून 2026 को बरात आनी है लेकिन युवक के घरवालों ने 19 जून को शादी रद करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार युवक के घर वाले उसकी बीमारी का बहाना बता रहे हैं और एक निजी अस्पताल में भर्ती भी करा दिया है। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया युवती के सामने ही लड़के की बहन से बात हुई है उनका कहना है कि तबीयत ठीक हो जाए तो शादी कर लेंगे। बताया अगर उसके बाद भी शादी नहीं करेंगे तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें