फोटो-9-विजयी टीम के साथ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: आयोजक।
- फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत विभाग
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्लागंज के सप्रू मैदान में मैच आयोजित किया गया। इस मैच में डीसीए ग्रीन ने यलो को 71 रन से हराकर मैच जीत लिया।
अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग के तीसरे व चौथे स्थान के लिए डीसीए ग्रीन तथा यलो के मध्य मैच खेला गया। डीसीए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 और के मैच में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। युवराज ने 60 तथा विराट ने 50 रन बनाए। डीसीए यलो की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम शुक्ला व देवेश कार्तिक ने दो-दो तथा वैभव त्रिवेदी ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य पीछा करने उतरी डीसीए यलो की पूरी टीम 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। देवेश कार्तिक ने 40 तथा वैभव त्रिवेदी ने 24 रन का योगदान दिया। डीसीए ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष्मान ने तीन, प्रत्यक्ष पांडे ने दो तथा विवान दीक्षित और आर्यन यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने युवराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर साकिर हुसैन, अमित धर द्विवेदी, अजय त्रिवेदी, पंकज सिंह गौर और शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 24 जून को डीसीए ब्लू तथा रेड के बीच सुबह 8:00 बजे से सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा।