फ़ोटो-26-वायुसेना में चयनित वैष्णवी। स्रोत: परिजन।
उन्नाव। भगवंतनगर के मरोई गांव की रहने वाली वैष्णवी भट्ट का चयन भारतीय वायु सेना में एयरमैन पद पर हुआ है। बेटी की इस सफलता पर परिजन में खुशी की लहर दौड़ गई।
वैष्णवी ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करके उसने यह मुकाम हासिल किया है। बताया कि सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना बचपन से था। बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं चलाने वाली संस्था की सदस्यता लेकर घर बैठे वायु सेना की परीक्षा की तैयारी शुरू किया। 13 महीने में परिणाम सामने आया तो उसे 22वां स्थान प्राप्त हुआ। इस सफलता पर माता अंजू देवी, पिता विनोद कुमार व भाई लकी भट्ट ने खुशी जाहिर की।