फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के बेटे का अग्निवीर में चयन

विज्ञापन
फोटो-10-अग्निवीर में भर्ती होने पर राजू का मुंह मीठा करातीं पंचायत सहायक शिवानी विमल। स्रोत: ग्
विज्ञापन
सफीपुर। विकास खंड क्षेत्र के गांव लहबरपुर निवासी राजू का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। इस पर राजू को ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायक ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील के लहबरपुर गांव निवासी जगतपाल के बेटे राजू ने सलींद मार्ग पर स्थित पंचायत भवन के ज्ञानालय में पढ़कर तैयारी की थी। अग्निवीर में चयन होने पर राजू को पंचायत सचिव शुभम वर्मा, सहायक शिवानी विमल व अन्य साथियों ने मुंह मीठा कराया और सफलता की शुभकामनाएं दीं। राजू ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ज्ञानालय में उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं को दिया। राजू की मां शिवरानी गांव के स्कूल में रसोइया हैं और पिता जगतपाल किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें