फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नितिन ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो-8-कोच के साथ नितिन गुप्ता। स्रोत: एथलेटिक्स एसोसिएशन
विज्ञापन
उन्नाव। चीन के हांगकांग शहर में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उन्नाव के नितिन गुप्ता ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इस खिलाड़ी ने पुरुष वर्ग की पांच हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि नितिन ने पांच हजार मीटर रेस वॉक 19 मिनट 47.49 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे चीन के खिलाड़ी क्वीन लोन ने 19 मिनट 56.12 सेकंड में रेस पूरी की। जापान के जिरो बाटा ने 20 मिनट 6.73 सेकंड में रेस पूरी करके तीसरा स्थान हासिल किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन उन्नाव के सचिव सिद्धार्थ कृष्णा, कोषाध्यक्ष गौरव यादव, चयन समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार व समिति के अन्य सदस्यों नितिन को बधाई दी, साथ ही आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें