फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक खत्म, 55 ट्रेनें पटरी पर लौटीं

विज्ञापन
फोटो-64- रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद टावर वैगन से ओएचई लाइन चेक करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा नदी रेलवे पुल के ट्रैक मरम्मत के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक बुधवार शाम को खत्म हो गया। इसके साथ ही निरस्त और रूट बदल कर चलाई जा रहीं 55 ट्रेनें पटरी पर लौट आईं है। हालांकि अभी पुल पर ट्रेनों को दो दिन 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मिशन रफ्तार के तहत रेलवे, उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर स्थित 118 साल पुराने 850 मीटर लंबे रेलवे पुल के डाउन (कानपुर से लखनऊ) ट्रैक की मरम्मत हो रही थी। इसके लिए दो अप्रैल से 13 मई तक लगातार मेगा ब्लॉक लिया गया। पुराने हो चुके स्लीपर और ट्रफ प्लेटों को हटाकर लोहे के एच बीम स्लीपर लगाए गए हैं। नियमित रूप से सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक आठ घंटे का काम कराया गया और 1709 नए स्लीपर लगाए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 42 दिन तक 14 यात्री ट्रेनें रद्द रहीं। इनमें मेमू के अलावा रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं। वहीं 10 ट्रेनों को लखनऊ व अन्य स्टेशनों के बजाए सिर्फ कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही चलाया गया। जबकि 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा था। लखनऊ डीआरएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एसबी जायसवाल ने बताया कि मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। अब सभी ट्रेनें अपने पूर्व समय पर चलाई जाएंगी। जो छिटपुट काम बाकी है उसे भी एक-दो दिन में खत्म कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें