फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर पेड़ गिरा, तीन घंटे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
फोटो-68- लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास टूटी ओएचई लाइन और खड़ी ट्रेन। स्रोत: कर्
विज्ञापन
उन्नाव में पेड़ गिरने से रेल मार्ग बाधित, यात्रियों को हुई परेशानीउन्नाव। आंधी के दौरान सोनिक और जैतीपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात तीन घंटे ठप रहा। इस लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल, बरौनी मेल सहित दस से अधिक ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। गनीमत रही कि कानपुर से लखनऊ डाउन लाइन पर ब्लॉक होने से ट्रेनें बंद थीं। पेड़ को हटाने और ओएचई लाइन ठीक होने के बाद शाम सात बजे रेल यातायात बहाल हुआ।बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आई तेज आंधी के दौरान लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर सोनिक और जैतीपुर स्टेशन के बीच जगदीशपुर गांव के पास यूकेलिप्टस का एक पेड़ अप लाइन पर गिर गया। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इससे दस से अधिक ट्रेनें लखनऊ की तरफ जैतीपुर, हरौनी सहित अन्य स्थानों पर रुक गईं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम ने पेड़ को हटवाया और इसके बाद ओएचई लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई इसके बाद शाम सात बजे ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। आरपीएम इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि करीब आंधी के कारण एक पेड़ गिरने से अप लाइन पर ट्रेनें रुक गई थीं। अब रेल यातायात पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें