फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुल मरम्मत के काम में लापरवाही, शहरवासियों के लिए दिनभर मुसीबत

विज्ञापन
फोटो-28- हरदोई पुल की मरम्मत के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग की वजह से फंसी रोडवेज बस और लगा जाम। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के हरदोई रोड पुल की मरम्मत में सुस्ती और लापरवाही शहर वासियों के लिए मुसीबत बनी है। पुल का आधा रास्ता बंद होने से मंगलवार को दिन भर यातायात रेंगता रहा। इसकी वजह से कचहरी रोड पुल से यातायात का दबाव बढ़ा तो बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर में हरदोई मार्ग को जोड़ने वाले आरओबी की मरम्मत का काम चल रहा है। दिन में काम चलने से जाम की समस्या होने पर यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को रात में काम कराने और उतना ही हिस्सा खोदने को कहा था जितने का काम खत्म कर लिया जाए, ताकि दिन में पुल यातायात के लिए पूरी तरह खुला रहे। लेकिन ठेकेदार की सुस्ती और लापरवाही शहर वासियों के लिए मुसीबत बना है।
सोमवार रात को उस हिस्से का काम खत्म न होने से बैरिकेडिंग लगाकर छोड़ दी। इससे रास्ता संकरा होने से मंगलवार को सुबह से ही यातायात प्रभावित हो गया। सुबह दस से दोपहर 12 बजे और इसके बाद तीन से शाम पांच बजे तक यातायात रेंगता रहा। हरदोई रोड पर जाम होने पर कचहरी रोड पुल पर यातायात बढ़ा तो सदर बाजार में जाम के हालात बन गए। यहां बड़ा चौराहा पर गोल चबूतरे का काम चलने वाहनों के आवागमन में परेशानी की भी सामना करना पड़ा। यातायात अधिक होने से बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक वाहन रेंगते रहे। बार-बार लग रहे जाम को खुलवाने में यातायात पुलिस भी पसीना-पसीना रही।
विज्ञापन

वर्जन...
जाम न लगे इसलिए पुल की मरम्मत का काम रात में कराने को कहा गया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ने और बैरिकेडिंग लगी होने से दिन में भी रास्ता पूरा नहीं खोला जा सका। इससे यातायात कई बार प्रभावित हुआ। निर्माण एजेंसी के लोगों से इस पर बात कर समाधान कराया जाएगा। उधर, बड़ा चौराहा पर भी काम चालू होने से कई बार दिक्कत हुई। -सुनील सिंह, प्रभारी यातायात।

फोटो-28- हरदोई पुल की मरम्मत के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग की वजह से फंसी रोडवेज बस और लगा जाम। संव- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें