फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत पति व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर आलमऊ सराय गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटा घायल हो गए। लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता-पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव निवासी विनोद (38) ससुराल औरास में पारिवारिक व्यक्ति की मौत की सूचना पर सोमवार शाम पत्नी जयश्री (35) और बेटे राज (7) के साथ बाइक गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर आलमऊ सराय गांव के पास वाहन बाइक में टक्कर मारते निकल गया। हादसे में दंपती और बेटा घायल हो गए। लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी भेजा, जहां जयश्री के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घायल पिता-पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें