फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शारदा नहर में डूबने के दौरान छात्र की मौत

Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-13-मो. असाज (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। रहीमाबाद के तिरगवां गांव में तबलीगी जमात में शामिल होने आए लखनऊ निवासी छात्र की शारदा नहर में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। अन्य आठ साथियों में एक ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे पुलिस और परिजनों में झड़प भी हुई। बाद में लिखापढ़ी के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

लखनऊ शहादतगंज के अंबरगंज निवासी मो. असाज (15) पुत्र मो. शावेज कक्षा नौ का छात्र था। असाज आठ साथियों के साथ एक मई को रहीमाबाद के तिरगवां गांव में बिलाली मस्जिद में लगी तबलीगी जमात में शामिल होने आया था, तभी से यहीं था। रविवार सुबह छह बजे वह दोस्तों के साथ औरास के शोभाखेड़ा से निकली शारदा नहर में नहाने जाने लगा तो मौलवी सद्दाम ने मना भी किया लेकिन वह नहीं माने और सभी बाइकों से नहाने चले गए। नहर में नहाने के दौरान असाज डूबने लगा तो अन्य साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और असाज डूब गया।


साथियों की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर तलाश कराई तो डूबने वाले स्थल से 100 मीटर दूर असाज का शव उतराता मिला। बेटे की मौत की सूचना पर मां परवीन, उसके भाई, बहन और फुफेरा भाई ताबिश सहित अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस ने भी जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन भड़क गए। इससे पुलिस और परिजनों में कहासुनी भी हुई लेकिन बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर दी और शव लेकर चले गए। बताया जाता है कि अन्य साथियों में सुऐब, अरमान, इस्माइल, अजमत, अखलद, आसिम, अमन में से कोई भी तैरना नहीं जानता था। मो. असाज के पिता शावेज सऊदी अरब में हैं। वह तीन भाई-बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि डूबने से किशोर की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

फोटो-13-मो. असाज (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें