फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस महिला विरोधी, चुनाव में महिलाएं देंगी जवाब : विधायक

विज्ञापन
फोटो-6-जन आक्रोश महिला पदयात्रा में पत्नी कल्पना के साथ शामिल विधायक अनिल सिंह। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
असोहा। नारी शक्ति वंदन बिल पास न होने पर ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय से निकली विरोध यात्रा कस्बे का भ्रमण कर वापस ब्लॉक पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में विधायक अनिल सिंह पत्नी कल्पना के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


विधायक अनिल सिंह ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उनका हक मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल को सपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया। उन्होंने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि चुनाव में महिलाएं इन दलों को इसका जवाब देंगी।
माही संस्था की अध्यक्ष कल्पना सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हक देना चाहती हैं लेकिन विपक्षी पार्टियां उन्हें घर के कामकाज तक सीमित करने की सोच रखती हैं। ब्लाॅक प्रमुख आनंद गुप्ता ने विधायक को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा जिला महामंत्री डाॅ. रजनीश वर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक मिश्रा, प्रधान संघ की ब्लॉक अध्यक्ष रेशमा रावत, सुनील लोधी, कुलदीप शुक्ला, साधू रावत, नागेंद्र सिंह, महेश रावत, हिमांशु गौतम, चमन यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें