फोटो-3- कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक।
परियर। नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भागवत कथा शुरू हुई।
ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के परियर स्थित जंगलेश्वर मंदिर प्रांगण में बिट्टी तिवारी द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। सोमवार को इसका शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। आयोजकों व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली जो जंगलेश्वर मंदिर से निकल कर बाबा बलखंडेश्वर, जानकी व गंगा तट होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। जहां आचार्यों ने विधि विधान से कलश स्थापित कराए। आचार्य राम प्रकाश मिश्रा ने पहले दिन की कथा में भागवत के महत्व की विस्तार से व्याख्या की।