फोटो-7- नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र में प्रभारी से गेहूं खरीद की जानकारी लेते डीएम घनश्याम मीण
- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
उन्नाव। डीएम ने खाद्य विपणन शाखा के नवीन मंडी में संचालित क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का जायजा लिया। संतोषजनक खरीद न मिलने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार दोपहर डीएम घनश्याम मीणा अचानक नवीन मंडी गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। डीएम ने केंद्र प्रभारी से किसानों की संख्या, पंजीकरण, सत्यापन की जानकारी दी। साथ ही किसानों को फोन करके गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने की संख्या पूछी तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यहां पर पांच हजार क्विंटल के सापेक्ष 855 क्विंटल ही खरीद मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र प्रभारी पर फटकार लगाई और सुधार की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि केंद्र में किसी भी बिचौलिये की इंट्री की शिकायत मिली तो बक्शा नहीं जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद की जाए। केंद्र में किसान अवश्य पहुंचे। टोल फ्री नंबर से फोन कराकर किसानों से संपर्क किया जाए।
डीएम ने कहा कि समय से सभी किसानों का गेहूं खरीद के बाद भुगतान किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि जितने किसानों का अभी तक गेहूं खरीदा गया है, उसका सत्यापन कराएं। किसानों के बैठने, पानी व अन्य सुविधाएं दी जाएं।