फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कल, तैयारियों में जुटा यूपीडा

विज्ञापन
फोटो-20- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुतर्जनागर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना टोल प्लाजा। स
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का रविवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। हरदोई के मल्लावां में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनसभा भी करेंगे। लोकार्पण से पहले यूपीडा तैयारियों को पूरा करने में जुटा रहा। रंग रोगन, लाइटिंग और टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सहित सभी संसाधन पूरे किए जाते रहे।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक 549 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की उन्नाव 105 और हरदोई में 99 किलोमीटर लंबाई होने से यह दोनों जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। इस एक्सप्रेसवे से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे में पूरी होगी।
जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मुर्तजानगर के पास और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बांगरमऊ के शादीपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाया गया है। शुक्रवार को एक्सप्रेसवे को सभी तरह के संसाधनों और रंग-रोगन कर तैयार किया जाता है। मुर्तजा नगर के पास बने टोल प्लाजा पर भी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन


दोनों एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले जिलों को होगी सुगमता

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला है। यह 10 जिलों से होकर गुजरता है। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई और लखनऊ शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे आगरा के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से भी जुड़ता है। वहीं, मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 जिलों से निकला है।
वर्जन...
गंगा एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है। सड़क सुरक्षा, चिकित्सा और साइन बोर्ड जैसी चीजें भी पूरी हो चुकी हैं। रविवार को लोकार्पण के साथ ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। -संजय कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज यूपीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें