फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नगर पालिका में गृह व जलकर जमा करने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो-11-नगर पालिका में ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो-11-नगर पालिका में ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन

ई-नगर सेवा पोर्टल की जानकारी न होने से नगर पालिका पहुंच रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बकाया गृहकर और जलकर जमा करने के लिए नगर पालिका में भीड़ उमड़ी। हालत यह है कि कर जमा करने के लिए बनाए गए चार काउंटर कम पड़ रहे हैं। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर के 54 हजार गृह स्वामियों को टैक्स जमा करना है। इस कारण भीड़ हो रही है, कुछ और काउंटर बढ़ाए जाएंगे।
18 अप्रैल को नगर पालिका ने ई-नगर सेवा पोर्टल की शुरुआत की थी लेकिन अभी एप को डाउनलोड करने और उपयोग करने के तरीकों की जानकारी न होने से लोग टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंच रहे हैं। पालिका ने यहां दो ऑनलाइन जमा काउंटर बनाए लेकिन अत्यधिक भीड़ होने से दो ऑफलाइन काउंटर बढ़ाने पड़े हैं। ईओ एसके गौतम ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत लोगों की सहूलियत के लिए की गई है, हालांकि जानकारी न होने से लोग इसका लाभ नही उठा पा रहे हैं। बताया कि शहर के करीब 54 हजार गृह स्वामियों में से करीब 25 प्रतिशत लोगों ने टैक्स जमा किया है। सोमवार तक ऑफलाइन (मैनुअल) माध्यम से 3,61,989 रुपये टैक्स जमा हुआ, जबकि ऑनलाइन माध्यम से 2,03,879 रुपये टैक्स जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि शहर वासियों को ई-सेवा पोर्टल की जानकारी देने के लिए सफाई सुपरवाइजरों को भी लगाया गया है।

घर बैठे भी जमा कर सकते हैं टैक्स
नगर पालिका ने शहर वासियों की सहूलियत के लिए ई-नगर सेवा पोर्टल (E-NagarSewa.Gov.in) का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी गृह व जल कर का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन जमा पर एक अप्रैल से 15 मई तक बीस फीसदी और 16 मई से 15 नवंबर तक दस फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें