फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्मी में जनगणना ड्यूटी का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
फोटो-14-जनगणना ड्यूटी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक: स्रोत शिक्षक।
विज्ञापन
सफीपुर। भीषण गर्मी में लगाई जा रही जनगणना ड्यूटी से शिक्षक खफा हैं। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकासखंड सफीपुर के ददलहा गांव में शिक्षकों ने गर्मी का हवाला देकर जनगणना ड्यूटी पर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संजीव शंखवार व कोषाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। इस बीच लू भी चलने लगी है। ऐसे में जनगणना ड्यूटी जानलेवा साबित हो सकती है।
इसके अलावा शिक्षकों ने बीएलओ और जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाने पर प्रतिकर अवकाश की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र कुशवाहा, आंचल शुक्ला, ऋतु त्रिवेदी, आकांक्षा, अर्चना, राजवीर यादव, आशुतोष वर्मा, सुधीर कुशवाहा, देवेंद्र त्रिपाठी, सौरभ वैश्व, कमलदीप, सौरभ तिवारी, पवन, रोली सोनकर व नरेंद्र यादव आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें