फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उम्रकैद की सजा काट रहे बुजुर्ग की राज्यपाल ने माफ की बाकी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका गंगाघाट के मोहल्ला मिश्रा कॉलोनी (पश्चिमी गंगाघाट) के पूर्व सभासद विजय दीक्षित को उनके आचरण और उम्र के आधार पर जेल प्रशासन की अनुशंसा पर राज्यपाल ने बाकी बची सजा माफ कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बारासगवर थाना का निंबई गांव निवासी विजय दीक्षित को 1980 में मुन्ना नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था। फरवरी 1982 में उन्हें उन्नाव जिला सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। वर्ष 2014 में न्यायालय ने जिला सत्र न्यायालय के उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा और जमानत खारिज कर दी। इस पर न्यायालय में समर्पण करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। जेल आचरण और वृद्धावस्था को देखते हुए प्रदेश सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल शेष सजा माफ की है। बृहस्पतिवार को वह अपने घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें