उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक के दौरान 42 दिन के लिए बंद की गईं ट्रेनों में शामिल प्रतापगढ़ इंटरसिटी और गोमती एक्सप्रेस को कानपुर-लखनऊ के बीच ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
जिला दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी अन्य संगठन के लोगों ने डीआरएम व उच्चाधिकारियों को 42 दिन के मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 14123/14124 प्रतापगढ़ इंटर सिटी का ठहराव हरौनी, अजगैन और गंगाघाट (शुक्लागंज) स्टेशन पर सुनिश्चित किया है।
वहीं गाड़ी संख्या 12419 लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को गंगाघाट (कानपुर ब्रिज बायां किनारा स्टेशन) 07:21 बजे एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा। भी उन्नाव के अलावा गंगाघाट स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव की स्वीकृति दी है। लखनऊ के मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों ट्रेनों का ठहराव बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएगा। (संवाद)