फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-7-राकेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
परियर। बिठूर गंगा पुल पर मंगलवार रात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

सफीपुर क्षेत्र के सदमपुर निवासी आशीष ने बताया कि पिता राजेश (47) सब्जी की खेती करते थे। मंगलवार की रात वह सब्जी लेकर बिठूर मंडी गए थे। वहां से लौटते समय देर रात परियर-बिठूर पुल पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से मां भानमती, पत्नी अनीता, बेटी संगीता, विनीता, गीता, सोनम व बेटे आशीष और मनीष समेत परिजन बेहाल है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें