फोटो-5-बालाजी के भजन गाते गायक मोहित। संवाद
बांगरमऊ। मोहल्ला गोंडाटोला स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को बालाजी महाराज का 22वां जन्मोत्सव मनाया गया। आरती पूजन के बाद बाबा को सवामणी भोग अर्पित किया गया। इसके बांद महंत रविशंकर दीक्षित के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रात में हुए जगराते में गायकों के भजन ‘दे दो अपनी नौकरी बालाजी सरकार’ पर श्रद्धालु खूब झूमे।
शोभायात्रा कस्बा भ्रमण करते हुए नौनिहालगंज स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। रात में हुए जागरण में कानपुर के गायकों ने भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। ‘गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं’ और इस अवसर पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक श्रीकांत कटियार, रामजी गुप्ता, बाला राव गुप्ता, किरण शंकर दीक्षित, अनूप अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल अवस्थी, रमाकांत तिवारी, सुधीर बाजपेई, शैलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
फोटो-5-बालाजी के भजन गाते गायक मोहित। संवाद