फोटो-1- टक्कर से टूटा बिजली का पोल व पलटा डंपर। संवाद
नवाबगंज। सोहरामऊ-असोहा मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बालू लदा डंपर पलट गया। इससे सड़क किनारे लगा 33 केवी लाइन का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते क्षेत्र में लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अजगैन उपखंड अधिकारी रूद्र प्रताप ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल बदलवा दिया गया है। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। विभागीय नुकसान की भरपाई के लिए डंपर मालिक से 28,700 रुपये जमा कराए गए हैं। हादसे के बाद डंपर हटाने के लिए पहले उसमें भरी बालू खाली की गई। इसके बाद हाइड्रा की मदद से डंपर को सड़क से हटवाया गया।