फोटो-36-मनी उर्फ छोटू (फाइल फोटो)
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र में खानपुर सुरौली-मुंशीगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक और उनके बड़े भाई का साला गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसीवन थाना के गांव खानपुर सुरौली गांव निवासी मनी उर्फ छोटू (21) पुत्र विजयपाल बड़े भाई के साले, माखी थाना के परेंदा गांव निवासी विजय (18) पुत्र जालिपा के साथ शुक्रवार रात दस बजे बाइक से किसी काम से मुंशीगंज जा रहे थे। खानपुर सुरौली-मुंशीगंज मार्ग पर जखैला गांव के पास कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर पंकज वर्मा ने मनी उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतक के पिता विजयपाल की सात महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। मां बृजरानी, बड़े भाई मुकेश, बहन पूजा सहित परिवार का बुराहाल है। आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फोटो-36-मनी उर्फ छोटू (फाइल फोटो)