फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जैतीपुर में उत्तर रेलवे का पहला गति-शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-38-कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ करते रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी।
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने जैतीपुर में प्रधानमंत्री मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल योजना के तहत पहले गति-शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ किया है। इसका संचालन सीमेंट बनाने वाली कंपनी अल्ट्राटेक लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस टर्मिनल का औपचारिक उद्घाटन 26 फरवरी 2026 को किया गया था। इसके बाद आज बुधवार को जबलपुर से सीमेंट की पहली रैक जैतीपुर पहुंची। इसके साथ ही इसका व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्गो टर्मिनल जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इसके माध्यम से माल परिवहन तेज और सुरक्षित तरीके से हो सकेगा। सीमेंट जैसी भारी सामग्री के परिवहन में रेलवे की भागीदारी से सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें