फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी निकला नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवीनमंडी के पास डेरा डालकर रह रहे एक परिवार के छह माह के मासूम कार्तिक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मारपीट के एक मामले में जेल भेजे गए सलमान की धमकियों से परेशान था। सलमान उसे गाली-गलौज करने, आशियाना उजाड़ने और गोली मारने की धमकी देता था, जिससे परेशान होकर उसने बदला लेने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आमिर उर्फ लड्डू और सलमान ने डेरे में घुसकर तिरपाल फाड़ दिया था और मारपीट की थी। इस दौरान सलमान ने मासूम कार्तिक को लात मार दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। बाद में बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पहले आमिर और सलमान को मारपीट व हत्या के प्रयास में जेल भेजा था। सोमवार को मृत बच्चे की मां मैना ने अपने जीजा राघवेंद्र के छोटे नाबालिग भाई पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी नाबालिग शादीशुदा

पुलिस की जांच में हत्यारोपी नाबालिग निकला, साथ ही यह भी पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर आरोपी के भाई राघवेंद्र ने बताया कि उनकी बिरादरी में 13-14 साल की उम्र में ही लड़के-लड़की की शादी कर दी जाती है। हालांकि, वे बालिग होने तक साथ नहीं रहते।
विज्ञापन




बाल सुधार गृह भेजा गया

कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। उन्होंने परिवार को सरकार की 18 साल की उम्र में बालिग होने की गाइडलाइन के बारे में बताया। परिवार का कहना था कि वे कानून का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि बच्चों को भटकने से रोकने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें