फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
फोटो-14-बड़े चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार कार्य के लिए हटाई गई गोल चबूतरे पर लगी शिव प्रतिम - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के सदर बाजार स्थित बड़ा चौराहा पर यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए सुधार कार्य शुरू हो गए हैं। आवास विकास परिषद ने यातायात में बाधा बन रहे गोल चबूतरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत चौराहे पर लगी शिव प्रतिमा को भी स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन



शहर में कई दशकों से जाम की समस्या बनी हुई है। सदर बाजार का बड़ा चौराहा वाहनों के सुगम आवागमन में बाधक बन रहा था। वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ जाम की समस्या भी बढ़ रही थी। कचहरी सड़क पुल से छोटा चौराहा जाने वाले वाहनों को विशेष परेशानी होती थी। गोल चबूतरा बीच में होने से वाहनों को मुड़ने में दिक्कत आती थी। भारी वाहन इस चौराहे पर गोल चबूतरा घूमकर नहीं निकल पाते थे। इससे अक्सर लंबा जाम लग जाता था। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आवास विकास परिषद की अवस्थापना निधि से सुधार कार्य का प्रस्ताव भेजा था। आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद अब आवास विकास ने काम शुरू कर दिया है।





बड़े चौराहे पर यातायात व्यवस्था ठीक होने से कई सुविधाएं मिलेंगी। कचहरी पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो जाएगा। स्टेशन सड़क बाजार और नवनिर्मित वाहन पार्किंग तक भी वाहनों की पहुंच सुगम होगी। महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के प्रतिमा स्थल का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर नई लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन




अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था में सुधार

एसडीएम शुभम यादव ने बताया कि बड़ा चौराहा पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। स्टेशन सड़क और पुराने अस्पताल के पास बनी पार्किंग तक पहुंच आसान होगी। चौराहे पर मौजूद सभी अतिक्रमण भी हटवाए जाएंगे ताकि वाहनों का आवागमन निर्बाध हो सके। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आवास विकास परिषद के एई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सुंदरीकरण और विकास कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें