बीघापुर (उन्नाव)। शादी में शामिल होने जा रहे कार सवार गूगल मैप के शार्टकट लोकेशन के चलते भटक गए और संकरे रास्ते में कार नाले में चली गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए। शनिवार सुबह हाइड्रा की मदद से कार को निकाला गया।
कानपुर नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार शादी में शामिल होने के लिए लिए बारासगवर थाना के भगवंतखेड़ा निवासी सूर्यपाल यादव के यहां शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जा रहे थे। संदीप ने बताया कि कार में लोकेशन भगवंतखेड़ा की डाली थी जो लालकुआं से एक किलोमीटर दूरी बता रहा था। लोकेशन के आधार पर आनंदी मंदिर से रुझई मार्ग पर मुड़े।
गूगल मैप में थोड़ा मार्ग कच्चा दिखा रहा था। लोकेशन के आधार पर चलते हुए नाले के किनारे आगे बढ़े तो पैदल रास्ता था। कार वापस मोड़ते समय बीघापुर से रुझेई को जाने वाले नाले में आधी से ज्यादा चली गई। किसी तरह बाहर निकले। शनिवार की सुबह हाइड्रा मंगाकर कार निकलवाई गई। बता दें कि बीघापुर से रुझेई तक जाने वाला मार्ग कच्चा नाले के किनारे बना है।