फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंस्पायर अवार्ड योजना में 128 बाल वैज्ञानिकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 128 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया है। इनको 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। ये जिले स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही है। वर्ष 2025-26 में जिले को 6510 छात्रों से आवेदन कराना था। इसके सापेक्ष 5604 छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन किया था। परीक्षा के परिणाम में 128 छात्रों के मॉडलों का चयन हुआ है। पिछले साल इस योजना में 107 छात्रों के आइडिया का चयन हुआ था। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने इस सफलता पर खुशी जताई है।


प्रतिभा निखारने का अवसर देती है योजना

बीएसए ने बताया कि यह योजना छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देती है। डायट में शशांक चौहान ने भी छात्रों को तैयारी कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चयनित छात्र योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से वे अपने नवाचारों को आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें