फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भाजपा सरकार पर संविधान बदलने की साजिश का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-7- गंगौली गांव में चौपाल में मौजूद कांग्रेसी व ग्रामीण। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत गंगौली में आयोजित ‘मनरेगा संविधान बचाओ चौपाल’ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप को बदलकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों और मजदूरों को भविष्य के खतरों से सावधान रहने की अपील की। उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी और संजीव श्रीवास्तव ने लोगों से एसआईआर नोटिस एकत्रित करने और जिलाधिकारी से बात कर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आग्रह किया। ब्लॉक अध्यक्ष धीरज रावत, मंडल अध्यक्ष रामखेलावन, बूथ अध्यक्ष नन्हक्के, गंगाराम और संजीव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें