फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से की स्टील फैक्टरी की शिकायत

विज्ञापन
फोटो- 38- प्रदू​षित पानी दिखाते कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशावाहा। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के वार्ड नंबर दो सिंगरोसी व उसके आसपास प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। बताया कि अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टील प्लांट की मनमानी के चलते आसपास गांवों के लोग प्रदूषण से परेशान हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फैक्टरी से प्रदूषित पानी सैकड़ों साल पुराने तालाब में छोड़ा जा रहा है। पानी के साथ मिले लोहे के कण भी घुले हैं। इससे भूगर्भ जल भी प्रदूषित हो गया है। बताया कि उड़ने वाली राख में आयरन पार्ट होने से लोग सांस से संबंधित बीमारियों से परेशान हैं। बताया कि सभी को अपने तरीके से जीने और वायु जल पर समान अधिकार है।
उन्होंने जिलाधिकारी जांच और कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को ज्ञापन दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप पासी, मोहम्मद बशीर, विनोद कुमार, अजय गौतम, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें