फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शव का पोस्टमार्टम होगा या नहीं, सऊदी से बेटे के आने के बाद होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। तारगांव में खेत पर जुएं की सूचना पर पहुंची पुलिस के दौड़ाने पर बुजुर्ग की मौत की घटना पुलिस के लिए गले की फांस बन रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। उधर, शव लेकर घर गए परिजनों का कहना है कि छोटा बेटा सऊदी अरब से आ रहा है। इसके बाद ही तय होगा कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन

दही थाना के तारगांव में बृहस्पतिवार शाम जुआ की फड़ पर पहुंचे तीन सिपाहियों को देख लोग वहां से भाग गए। पास में मौजूद इसी गांव के बुजुर्ग कल्लू भाग नहीं पाये। सिपाहियों ने दौड़ाया तो खेत में गिर गए। इसके बाद सिपाही बेहोशी की हालत में ही छोड़कर भाग गए। अस्पताल में बुजुर्ग के मृत घोषित होने के बाद मामला तूड़ पकड़ गया। घटना दरोगाखेड़ा चौकी पुलिस के लिए गले की फांस बन गई है।
हालांकि पुलिस परिजनों को समझाने और लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर रही है। बेटी महक व बेटे शरीफ ने बताया कि छोटा भाई शफीक सऊदी अरब में है। घटना की सूचना उन्हें दी गई है और वह घर के लिए निकला है। उनके आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। शरीफ ने बताया कि वह भी खुद सऊदी जाने की तैयारी कर रहा है। पासपोर्ट और वीजा के सिलसिले में ही बृहस्पतिवार को लखनऊ गया था। पिता की मौत की सूचना मिली तो आनन-फानन लौटकर आया। बताया कि घटना के समय बहन महक ही घर पर थी। छोटे भाई के आने के बाद ही तय करेंगे। शव का पोस्टमार्टम कराएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें