फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर उत्पीड़न का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज के जमुका गांव निवासी युवक और उनकी मां ने उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर फर्जी एफआईआर दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि पालिका अध्यक्ष के पति ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 29 अक्तूबर 2025 को दही थाना के दारोगा शिवपाल सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि 112 नंबर पर मिली सूचना पर वह दही मोड़ पर पहुंचे थे। जहां सिविल लाइंस निवासी अनुज कश्यप, आकाश शुक्ला व कुछ अन्य लोग एक युवक को पकड़े थे। तलाशी में उसके पास एक तमंचा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश रैदास उर्फ इंडियन बताया। 29 अक्तूबर को ही आकाश ने फेसबुक पर, नगर पालिका अध्यक्ष के श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। आरोप था कि आकाश ने अनुज को फोन कर पांच हजार रुपये देने पर पोस्ट हटाने की बात कही थी। दो हजार रुपये लेने के बाद और रुपये न देने पर तमंचा निकाल लिया,इसपर उसे पकड़ लिया और 112 नंबर पर सूचना दी थी। दारोगा की तहरीर पर आकाश पर प्राथमिकी दर्जकर दही थाना पुलिस ने उसे जेल भेजा था। जमानत पर जेल से छूटे आकाश रैदास का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष के इशारे पर पुलिस ने उसपर झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वहीं पालिका अध्यक्ष ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कुछ लोग ढाई साल से लगातार परेशान कर रहे हैं। कई बार झूठे मुकदमे दर्ज कराने के प्रयास किए गए हैं। एक बार फिर साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें