फोटो-20- फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई। स्
बीघापुर। नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर मंदिर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन मार्केट इलेवन और महादेव इलेवन के बीच मैच हुआ। महादेव इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी कर मार्केट इलेवन को 31 रन से हरा दिया।
नगर स्थित मंदिर में गोदावलेश्वर प्रीमियर लीग का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। महादेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन बनाए। सौरभ बाजपेई ने 28 और अर्जुन यादव ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्केट इलेवन की टीम 10 ओवर में 68 रन पर ही आउट हो गई। मार्केट इलेवन की ओर से नंदू ने 40 और आदित्य ने 17 रन बनाए। मैच में अंपायरिंग मोनाम और साहिल पटेल ने की। मैच के पूर्व पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई व पूर्व बोर्ड सदस्य दिलीप वाजपेई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अनिवेश पटेल, शुभम वाजपेई, मनिक राज गुप्ता, अभिनव अग्निहोत्री, सक्षम बाजपेई, हार्दिक पटेल ,धीरज पटेल, विवेक बाजपेई आदि मौजूद रहे।