फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राहुल को चौथा स्थान

विज्ञापन
फोटो-10- प्रमाण पत्र दिखाते राहुल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
उन्नाव। नई दिल्ली में आयोजित आल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहर के दरोगाबाग निवासी राहुल बाजपेयी ने चौथा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर राहुल को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

चार जनवरी को शेरू क्लासिक आईपीएल के तत्वावधान में ऑल इंडिया पावर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। इसमें जूनियर वर्ग में 75-82 भार वर्ग में दरोगाबाग के 21 साल के राहुल बाजपेयी ने 200 किलो डेड लिफ्ट कर चौथा स्थान हासिल किया। इससे पहले राहुल जिला व प्रदेशस्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में गोल्ड व कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।
राहुल ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना बड़ी उपलब्धि है। वहां पर देशभर के प्रतिभागी आए थे। राष्ट्रीय चैंपियन सुरेंद्र सिंह ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर राहुलन का हौसला बढ़ाया। पिता राजेश बाजपेयी ने बताया कि बेटे ने उनका व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें